Bollywood News


विकी की बातों को ऐसे समझती हैं डायना पेंटी, जान कर रोक नहीं पाएंगे अपनी हंसी

डायना पेंटी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों और मॉडलों में से एक हैं। उन्होंने "कॉकटेल" और "परमानु:द स्टोरी ऑफ़ पोखरण" जैसी। कई हिंदी फिल्मों में अपने शानदार प्रदर्शन से अनगिनत दर्शकों का दिल जीता है। अभिनय कौशल के अलावा, उनका फैशन सेंस एक ऐसी चीज है जिसके लिए प्रशंसक उन्हें खूब पसंद करते हैं, और वह कभी भी सोशल मीडिया पर फैशनेबल फ़ोटो शेयर कर के अपने फैन्स का दिल बटोर लेती हैं।

बीते गुरुवार को डायना ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें वह अपने पेट विकी को एक किताब पढ़ कर सुना रही हैं, और विकी सोफे पर आराम कर रही है। इस तस्वीर यह तो साफ होता है कि डायना विकी के कितनी करीबी हैं, लेकिन जो उन्होंने कैप्शन में लिखा है उससे पता चलता है कि वह विक्की के दिमाग को गलत पढ़ती हैं, वह लिखती हैं, "What I think Vicky said: Read me a story, tuck me in tight, say a sweet prayer and kiss me good night. What she actually said: I'd like some more food, Hooman😐." डालिए पोस्ट पर नज़र -



डायना पेंटी जल्द ही कुनाल देशमुख द्वारा निर्देशित रोमांटिक ड्रामा फिल्म "शिद्दत: जर्नी ऑफ लव" में दिखाई देंगी। फिल्म में राधिका मदन, सनी कौशल और मोहित रैना भी हैं। सूत्रों की मानें तो कोरोना महामारी के चलते इस फिल्म को डिज़नी + हॉटस्टार पर रिलीज़ किया जाएगा। हालांकि निर्माताओं या ओटीटी प्लेटफॉर्म की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है|

End of content

No more pages to load