Bollywood News


7 महीने बाद साउथ में इस फिल्म की शूटिंग करेगीं कंगना रनौत

कोरोना काल में एक तरफ जहां फिल्मों का बड़े पर्दे पर रिलीज़ होना बंद हो गया वहीं दूसरी तरफ कलाकारों का काम के बिना बुरा हाल है| बड़े कलाकारों के लिए तो फिर भी जिंदगी थोड़ी आसान रही लेकिन छोटे एक्टर तो अपने घरों को वापस लौटने को मजबूर हो गए| हालांकि अब हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं और छोटे व बड़े दोनों ही कलाकार एक बार फिर से काम पर वापस आ रहे हैं| बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत भी अपनी आगामी फिल्म 'थलाइवी' की शूटिंग के लिए काम पर वापस लौट आई हैं|

कंगना रनौत ने ट्वीट करके अपने फैन्स को ये खबर दी है, उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि, "प्यारे दोस्तों आज बहुत खास दिन है, पूरे 7 महीने बाद आज काम पर लौट रही हूँ, अपने सबसे महत्वाकांक्षी द्विभाषीय प्रोजेक्ट 'थलाइवी' के लिए दक्षिण भारत की तरफ जा रही हूँ| महामारी के इस वक्त में आपकी दुआओं की जरूरत है"| इसी के साथ कंगना रनौत ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं जिनमें काफी खुश नज़र आ रही हैं| कंगना ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, "बस ये कुछ सेल्फियां सुबह में क्लिक की थीं| उम्मीद है कि आप सभी को पसंद आएंगी"| आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंगना फिल्म 'थलाइवी' में जयललिता का किरदार निभा रही हैं| देखिये -



बता दें कि इस फिल्म के लिए उन्होंने अपना वज़न काफी बढ़ाया था जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं| हालांकि जब इस फिल्म का टीज़र वीडियो जारी किया गया तो कंगना काफी ट्रोल भी हुई थी| वजह ये थी कि कंगना रनौत के लुक के साथ जो ग्राफिक्स इस्तेमाल किए गए थे वो काफी खराब लग रहे थे और उनका लुक साफ तौर पर फेक मालूम पड़ रहा था| कंगना इसके अलावा सर्वेश मेवाड़ा निर्देशित फिल्म 'तेजस' में भी नज़र आने वाली हैं। कंगना के फैंस उनकी आने वाली सभी फिल्मों के रिलीज़ होने का इंतज़ार कर रहे है|

End of content

No more pages to load