Bollywood News


कल जारी होगा 'मिर्ज़ापुर 2' का ट्रेलर, हुआ धांसू नया पोस्टर रिलीज़!

कालीन भैय्या व मुन्ना भैय्या के चाहनेवाले कब से मिर्ज़ापुर 2 का इंतज़ार कर रहे हैं जो की जल्द ही ख़त्म होने वाला है | फैन्स की उत्सुकता बढाने के लिए मिर्ज़ापुर के निर्माता लगातार नए पोस्टर जारी करने में लगे हुए हैं और अब एक नया नया पोस्टर रिलीज़ किया है | पोस्टर में कालीन भैय्या उर्फ़ पंकज त्रिपाठी और मुन्ना भैय्या उर्फ़ दिव्येंदु शर्मा धांसू अंदाज़ में नज़र आ रहे हैं |

पोस्टर में मुन्ना भइय्या का किरदार हाथ में बन्दूक पकड़े निशाना लगाते हुए नज़र आ रहा है जबकि पंकज त्रिपाठी के किरदार के गॉगल्स के एक लेंस पर अली फज़ल उर्फ़ गुड्डू और दूसरे पर श्वेता त्रिपाठी उर्फ़ गोलू की झलक दिखाई दे रही है | अमेज़न प्राइम के आधिकारिक इन्स्टाग्राम हैंडल पर ये पोस्टर शेयर करते हुए थोड़ी देर पहले ही ये बताया गया की मिर्ज़ापुर 2 का ट्रेलर कल जारी किया जाएगा | देखिये -



बता दें की मिर्ज़ापुर का पहला सीज़न साल 2018 में रिलीज़ हुआ था जिसकी ज़बरदस्त कामयाबी देखते हुए निर्माताओं ने सीज़न 2 कन्फर्म किया था | कल सीरीज़ के सीज़न 2 का ट्रेलर जारी होने के बाद 23 अक्टूबर से मिर्ज़ापुर 2 आपको अमेज़न प्राइम पर देखने को मिलेगा |

End of content

No more pages to load