Bollywood News


बिग बॉस 14: बिग बॉस के घर से बेघर होने वाली पहली कांटेस्टेंट बनी सारा गुरपाल

बीती रात पंजाबी ऐक्‍ट्रेस और‍ सिंगर सारा गुरपाल का 'बिग बॉस' में सफर खत्‍म हो गया। पहले हफ्ते के पहले एविक्‍शन में सारा गुरपाल 'घर से बेघर' हो गई। दिलचस्‍प बात यह रही कि सारा का एविक्‍शन जनता के वोट से नहीं, बल्‍क‍ि सीनियर्स यानी सिद्धार्थ शुक्‍ला, हिना खान और गौहर खान निर्णय से हुआ था। 'बिग बॉस' ने सीनियर्स को नॉमिनेटेड सदस्‍यों में से किसी एक घर से बेघर करने के लिए कहा था। सारा के एविक्‍शन के बाद सोशल मीडिया पर लोग घर के सीनियर्स और खासकर सिद्धार्थ शुक्‍ला के इस निर्णय से खुश नही हैं और उन्‍हें घर का 'गुंडा' कहकर बुलाया जा रहा है|

दरअसल, सोमवार के एपिसोड में जब एविक्‍ट करने की बारी आई तो गौहर खान और हिना खान निशांत मल्‍कानी या राहुल वैद्य में से किसी एक को बेघर करना चाहती थीं। लेकिन सिद्धार्थ शुक्‍ला का कहना था कि सारा गुरपाल को बेघर करना चाहिए। सिद्धार्थ के तर्क देने के बावजूद गौहर और हिना सारा के लिए तैयार नहीं थे। लेकिन आखिर में सीनियर्स ने सारा को बेघर कर दिया। वह भी तब जब हिना और गौहर दोनों ने यह बात कही कि सारा की तबीयत भी एक हफ्ते से खराब है, घर में डॉक्‍टर्स आ रहे हैं। ऐसे उसे एक और मौका मिलना चाहिए।

कुल मिलाकर सारा गुरपाल सिर्फ और सिर्फ सिद्धार्थ शुक्‍ला के कारण घर से बेघर हुई हैं, जबकि तीन में से दो लोग राहुल और निशांत को बेघर करना चाह रहे थे। सारा का इस तरह घर से जाना जनता को पसंद नहीं आया है। 'बिग बॉस 13' के दौरान ही सिद्धार्थ शुक्‍ला को 'गुंडा' और 'बुली' का टैग मिला था। सोशल मीडिया पर एक बार फिर ये दो शब्‍द ट्रेंड हो रहे हैं। यूजर्स गुस्‍से में हैं और यही कह रहे हैं कि 'गुंडा वापस आ गया'| देखिये कुछ ट्विट-









बता दें कि सोमवार को नॉमिनेशन के दौरान सारा गुरपाल के अलावा शहजाद देओल, अभिनव शुक्‍ला, एजाज खान, निशांत मल्‍कानी, राहुल वैद्य और जान कुमार सानू भी नॉमिनेटेड थे। जनता यह भी सवाल उठा रही है कि ऐसे में जान कुमार सानू को भी बेघर किया जा सकता था, क्‍योंकि वो घर में अभी तक कोई खास स्‍टैंड नहीं बना पाए हैं। खैर, सारा घर से बेघर हो गई है, 'वीकएंड का वार' वाले एपिसोड के बाद घर में माहौल वैसे भी बदल रहा है। देखना दिलचस्‍प होगा कि आगे कौन सा कंटेस्‍टेंट सबसे प्रभावशाली बनकर उभरता है।

End of content

No more pages to load