Bollywood News


अमृता राव का भी दिखा बेबी बम्प, अस्पताल के बाहर नज़र आई अभिनेत्री

बॉलीवुड गलियारे से मिली खबरों के अनुसार अमृता राव ने शादी के बाद से अपनी निजी जिंदगी को फिल्मों और ग्लैमर की दुनिया से काफी दूर रखा है। अमृता राव एक बार फिर सुर्ख़ियों में बनी हुई है और उसकी वजह है उनकी प्रेग्नेंसी। अनुष्का शर्मा, करीना कपूर, जैसी ऐक्ट्रेसेस की लिस्ट में अब अमृता राव भी शामिल हो चुकी हैं, वह बहुत जल्द मां बनने वाली हैं। अमृता को कुछ दिन पहले एक क्लिनिक के बाहर बेबी बम्प में देखा गया था, उनकी वह तस्वीर काफी वायरल हुई थी|

जी हां, अमृता और आर.जे. अनमोल पहली बार पैरंट्स बनने जा रहे हैं और दोनों एक डॉक्टर की क्लिनिक के बाहर एक साथ नज़र आए थे। हाल ही में क्लिनिक के बाहर ली गई उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया के द्वारा सामने आई है| बता दें कि अमृता और अनमोल की शादी साल 2016 में करीब 7 साल तक डेट करने के बाद हुई थी। यह शादी काफी गुपचुप तरीके से हुई और इसमें बस घरवाले और कुछ अपने लोग व दोस्त ही शामिल हुए थे। देखिये उनकी हालिया तस्वीर-



अमृता और अनमोल दोनों अपनी जिंदगी को प्राइवेट रखकर जीना पसंद करते हैं| अमृता ने फिल्म 'अब के बरस' से बॉलिवुड में डेब्यू किया था, जो कि साल 2002 में रिलीज़ हुई थी। हालांकि, अमृता को सबसे अधिक लोकप्रियता 'इश्क-विश्क' और 'विवाह' से प्राप्त हुई थी। इन फिल्मों में शाहिद कपूर के साथ अमृता राव की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था।

End of content

No more pages to load