Bollywood News


अनूप जलोटा-जसलीन मथारू की फिल्म 'वो मेरी स्टूडेंट है' की पहली झलक आई सामने!

बता दें कि भजन सम्राट अनूप जलोटा की जसलीन संग केमिस्ट्री वैसे तो कई मौकों पर वायरल होती रहती है, लेकिन अब तो उनकी जसलीन के साथ ऐसी तस्वीरें सामने आती हैं कि सभी हैरान रह जाते हैं| हाल ही में उनकी शादी की एक फोटो तेजी से वायरल हो गई थी, फोटो में दोनों शादी की ड्रेस में नजर आ रहे थे| अब एक और फोटो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है| इस तस्वीर को खुद भजन सम्राट ने अपने इन्स्टाग्राम पर लोगों के साथ साझा किया है|

खबरों की मानें तो इस बार अनूप जलोटा भजन छोड़ रैप करते दिखाई दे रहे हैं, वे जसलीन के साथ अपना स्वैग दिखाने की कोशिश कर रहे हैं| सोशल मीडिया पर वायरल ये तस्वीर उनकी अपकमिंग फिल्म 'वो मेरी स्टूडेंट है' की है| एक फोटो में जसलीन और अनूप साथ में खड़े दिख रहे हैं, वहीं दूसरी फोटो में अनूप जलोटा स्वैग वाले स्टाइल में बैठे हुए हैं| तस्वीर शेयर करते हुए अनूप ने लिखा कि, "एक रैप सॉन्ग के साथ वो मेरी स्टूडेंट है कि शूटिंग पूरी हो गई है, मेरे साथ डांस करने के लिए तैयार हो जाइए"| अनूप जलोटा का ये अंदाज इससे पहले नहीं देखा गया है| देखिये-



वैसे अनूप जलोटा और जसलीन की शादी की चर्चा भी कई मौकों पर होती दिखी है, लेकिन खुद अनूप ने इन सभी अफवाहों को बकवास बताया है| उनकी नज़रों में जसलीन से शादी करने का सवाल नहीं उठता है| वे सिर्फ भजन गाने में विश्वास रखते हैं, अनूप जलोटा का ये कहना सभी तरह की अटकलों पर विराम लगाने वाला है|

End of content

No more pages to load