Bollywood News


संजय दत्त ने बताया कब शुरू करेंगे 'केजीऍफ़ 2' की शूटिंग

हाल ही में सामने आये एक विडियो में संजय दत्त ने बताया कि वे इस सप्ताह से 'शमशेरा' के लिए डब करेंगे और नवंबर में फिल्म 'केजीएफ:चैप्टर 2' की शूटिंग फिर से शुरू करेंगे। बता दें कि संजय दत्त को अगस्त में चौथे चरण के लंग कैंसर का पता चला था| संजय का वीडियो उनके हेयरस्टाइलिस्ट दोस्त आलिम ने अपने इन्स्टाग्राम पर पोस्ट किया है। इस वीडियो में संजय मज़ाक के मूड में नज़र आए हैं, उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है|

हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक नए वीडियो में संजय दत्त ने कहा कि वे जल्द ही कैंसर को हरा देंगे| हेयर स्टाइलिस्ट के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए संजय ने कहा, 'आलिम और मैं बहुत पुराने दोस्त हैं।" संजय ने काम पर लौटने की भी बात कही, उन्होंने कहा कि वह 'केजीएफ:चैप्टर 2' के लिए दाढ़ी बढ़ा रहे हैं, जिसमें वे विलेन अधीरा की भूमिका निभा रहे हैं। देखिये वीडियो-



अपनी दाढ़ी की ओर इशारा करते हुए संजय ने कहा, 'मैं केजीएफ के लिए इसे बढ़ा रहा हूं। मैंने शेव किया था, लेकिन मुझे केजीएफ में अपने लुक के लिए इसकी जरूरत है, जिसकी शूटिंग हम नवंबर में शुरू कर रहे हैं। मैं फिर से सेट पर वापस आकर बहुत ज्यादा खुश हूँ, कल से मैं 'शमशेरा' के लिए डबिंग करूंगा जिसमें और ज्यादा मजा आएगा। इस समय संजय के फैन्स उनके जल्दी स्वस्थ होने की दुआएं कर रहे हैं|

अगर संजू बाबा के फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात की जाए तो उनको आखिरी बार सिल्वर स्क्रीन पर फिल्म 'पानीपत' में अर्जुन कपूर के साथ देखा गया था। आने वाले समय में वह शमशेरा, भुज दी प्राइड ऑफ़ इंडिया, केजीएफ 2, पृथ्वीराज और तोरबाज जैसी बड़े प्रोजेक्ट की फिल्मों में अपने चाहने वालों एंटरटने करते नजर आएगें| लॉकडाउन के चलते उनकी फिल्मों की शूटिंग बंद पड़ी थी। संजय के फैंस उनकी आने वाली सभी फिल्मों के रिलीज़ होने का बड़ी उत्सुकता से इंतज़ार कर रहे हैं।

End of content

No more pages to load