Bollywood News


बिग बॉस 14: 13वां दिन- सिद्धार्थ ने हिना पर लगाए पक्षपात करने के आरोप

फ्रेशर्स के बीच टास्क को लेकर हुई लड़ाई घर के सीनियर्स तक पहुंच गई है। आने वाले एपिसोड में आप देखेगें कि निक्की को सपॉर्ट कर रहे सिद्धार्थ ने हिना खान पर अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को सपॉर्ट करने का आरोप लगा रहे हैं। बिग बॉस 14' में आज शुक्रवार की रात जो नज़ारा दिखने वाला है, उसे देखकर शायद सारे फ्रेशर्स हैरान रह जाएं।

बीती रात हमने देखा कि टास्क जीतने के लिए घर के अंदर दोस्त ही कैसे एक-दूसरे के दुश्मन बन गए। पवित्रा और रुबीना, ऐजाज और राहुल, निशांत और शहजाद टास्क के लिए आपस में खूब भिड़ते दिखे। अब आनेवाले एपिसोड में इन्हीं टास्क की वजह से घर के सीनियर्स सिद्धार्थ शुक्ला और हिना खान के बीच बहुत बड़ी लड़ाई होने वाली है।

आने वाले एपिसोड में जैस्मिन भसीन और निक्की तंबोली एक-दूसरे से भिड़ेंगी। जहां हिना और जैस्मिन सिद्धार्थ को सपॉर्ट करेंगी, वहीं सिद्धार्थ निक्की को सपॉर्ट करते नजर आएंगे। अंत में दोनों का बास्केट बुरी तरह फट जाता है और इसके बाद सीनियर्स पर विनर की जिम्मेदारी आ जाती है। देखिये प्रोमो-



बता दें कि गेम का रिजल्ट बताने के दौरान ही सिद्धार्थ और हिना आपस में खूब जमकर लड़ पड़ते हैं। सिद्धार्थ कहते हैं कि गौहर और हिना अपने फेवरेट कंटेस्टेंट का सपॉर्ट कर रही हैं और दोनों पक्षपात कर रही हैं। अब देखना ये है कि दोनों में से विनर्स कौन बनता है और किसकी हार होती है। गौहर खान के साथ तो बीते एक एपिसोड में सिद्धार्थ शुक्ला की लड़ाई हो चुकी है| लेकिन बाद में दोनों का एक हो गए थे, सोशल मीडिया पर फैंस को सीनियर्स की दोस्ती काफी पसंद आ रही थी| ऐसे में इस दोस्ती में दरार पड़ती है या फिर से सभी एक साथ हो जाते हैं|

End of content

No more pages to load