Bollywood News


टाइगर श्रॉफ की फ्लाइंग किक की दिशा हुई दीवानी, ऐसे दी अपनी मजेदार प्रतिक्रिय

बॉलिवुड के ऐक्शन हीरो टाइगर श्रॉफ अपनी ऐक्टिंग के साथ अपनी फिटनेस को लेकर भी काफी लोकप्रिय हैं। वह आए दिन सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने वर्कआउट के फोटोज और वीडियो शेयर करते रहते हैं। हाल ही में टाइगर ने इंस्टाग्राम पर फ्लाइंग किक की प्रैक्टिस का लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है, जो काफी वायरल हो रहा है |

टाइगर श्रॉफ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह अपने ट्रेनर के साथ फ्लाइंग किक की प्रैक्टिस कर रहे हैं। टाइगर श्रॉफ के इस वीडियो पर उनकी गर्लफ्रेड दिशा पाटनी का कॉमेंट सभी का ध्यान खींच रहा है। उनके अलावा तमाम सिलेब्स ने भी वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है | देखिये -



टाइगर श्रॉफ के फिल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो वह आखिरी बार डायरेक्टर अहमद खान की फिल्म 'बाघी 3' में नज़र आए थे। वह आने वाले समय में फिल्म 'हीरोपंती 2' और 'रैंबो' में काम करते दिखाई देंगे। अभिनेता के फैन्स उनकी सभी फिल्मों के रिलीज़ होने का इंतज़ार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load