Bollywood News


भाई की शादी में व्यस्त दिखी बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत, धूम-धाम से चल रही तैयारियां

बॉलीवुड में अपनी बेबाकी के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री कंगना रनौत ड्रग्स सेवन और भाई-भतीजावाद पर निडर तरीके से अपनी बात कहती रही हैं| उनके बेबाक बयानों की वजह से कुछ समय पहले दो लोगों ने बांद्रा कोर्ट में एक याचिका दायर की है| इन सबके बीच एक बार फिर कंगना काफी चर्चाओं में चल रही हैं लेकिन इस बार कारण कोई विवाद नहीं बल्की उनके भाई की शादी है| कंगना ने हाल ही में एक इन्स्टाग्राम वीडियो के द्वारा बताया है कि वो अपने भाई अक्षत की शादी की तैयारियां में काफी व्यस्त हैं| वह इस वीडियो में अपने भाई अक्षत को हल्दी लगाती हुई नज़र आ रही हैं|

वीडियो को देखकर अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि हिमाचली रीति-रिवाज के हिसाब से उनके भाई अक्षत की शादी से पहले बधाई की रस्म अदा की जा रही है| कंगना रनौत ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "आज मेरे भाई अक्षत की 'बधाई' की कुछ तस्‍वीरें, 'बधाई' हिमाचल की एक परंपरा है शादी का पहला निमंत्रण मामा के घर में दिया जाता है, अक्षत की शादी नवंबर में है आज से सबको निमंत्रण दिए जाएंगे, इसलिए इसे बधाई कहते हैं"| वीडियो में कंगना का पूरा परिवार काफी खुश लग रहा है, एक्ट्रेस भी पारंपरिक पोशाक में बहुत ज्यादा आकर्षक लग रही हैं| देखिये वीडियो-



आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंगना के खिलाफ दायर याचिका में एक्ट्रेस पर अपने ट्वीट के जरिए दो समुदायों के बीच नफरत को बढ़ावा देने का आरोप लगाया गया है| याचिका कर्ता ने कंगना पर सांप्रदायिकता को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है, मुंबई की बांद्रा कोर्ट ने इस याचिका पर बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया है| याचिकाकर्ताओं के मुताबिक, बांद्रा पुलिस स्टेशन ने कंगना के खिलाफ उनके आरोपों पर संज्ञान लेने से मना कर दिया था| जिसके बाद उन्होंने मामले में जांच के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है, कोर्ट ने कंगना रनौत के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं| अब देखना ये होगा की ये केस कहाँ जाकर खत्म होता है|

End of content

No more pages to load