Bollywood News


अमृता राव ने शेयर की बेबी बंप की तस्वीर, फैन्स ने दी खूबसूरत प्रतिक्रियाएं

अमृता राव और उनके पति आर.जे अनमोल ने फाइनली अपने पहले बच्चे की खबर को ऑफिशल कर दिया है। अमृता ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने बेबी बंप की तस्वीर लोगों के साथ शेयर की है, जिसमें उनके साथ उनके हसबैंड भी नज़र आ रहे हैं। इस पोस्ट में अमृता ने यह भी बताया है कि वह प्रेग्नेंसी के किस स्टेज पर हैं।

अमृता राव ने अपने इस पोस्ट में अपने फैन्स से अपनी प्रेग्नेंसी को अब तक छिपाने के लिए माफी भी मांगी है। अमृता ने तस्वीर साझा करते हुए पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि, 'आपके लिए यह 10वां महीना है, लेकिन मेरे लिए 9वां!!! सरप्राइज़ सरप्राइज़...अनमोल और मैं हमारे नौवें महीने में हैं ऑलरेडी! आप सबसे इस गुड न्यूज़ को शेयर करने के लिए काफी एक्साइटेड हूँ मेरे फैन्स"| अमृता ने जैसे ही अपनी यह तस्वीर शेयर की, फैन्स उन्हें उनकी लाइफ की एक नई शुरुआत पर शुभकामनाएं देने लगे। कुछ समय पहले मीडिया सूत्रों से अमृता राव की प्रेग्नेंसी मिली थी। बता दें कि अमृता पिछले दिनों एक क्लिनिक के बाहर बेबी बम्प में नज़र आई थीं। देखिये तस्वीर-



अगर आपको पता हो, अमृता और अनमोल की शादी साल 2016 में करीब 7 साल तक डेट करने के बाद हुई थी। यह शादी काफी गुपचुप तरीके से हुई और इसमें बस घरवाले और कुछ अपने लोग व दोस्त ही शामिल हुए। अमृता ने फिल्म 'अब के बरस' से बॉलिवुड में डेब्यू किया था, जो कि साल 2002 में रिलीज़ हुई थी। हालांकि, अमृता को सबसे अधिक पसंद 'इश्क-विश्क' और 'विवाह' में किया गया। इन फिल्मों में शाहिद कपूर के साथ अमृता राव की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था।

End of content

No more pages to load