Bollywood News


लंदन में लगेगी शाहरुख़ खान और काजोल की प्रतिमा, जानिए क्या है वजह

बॉलीवुड की सुपर हिट फिल्म 'दिलवाले दुलहनिया ले जाएंगे' के 25 साल पूरे होने पर अगले साल 2021 में लंदन के लीसेस्टर चौक पर इसके हीरो शाहरुख़ खान एवं अभिनेत्री काजोल की कांसे की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा| दिलवाले दुलहनिया ले जाएंगे एक प्रेम कहानी है जो 20 अक्टूबर 1995 को बड़े पर्दे पर रिलीज़ हुई थी| इसमें शाहरुख खान एवं काजोल ने राज एवं सिमरन की भूमिका निभाई है, दोनों एक दूसरे से मोहब्बत करते नज़र आए थे| 'हार्ट आफ लंदन बिजनेस अलायंस' ने सोमवार को इसकी घोषणा करते हुए कहा कि 'दिलवाले दुलहनिया ले जाएंगे' की यह प्रतिमा लंदन के बीचो बीच स्थित लीसेस्टर चौक पर फिल्माए गए सिनेमा के दृश्य का हिस्सा होगी|

फ़िल्म की सिल्वर जुबली के इस मौक़े को सेलिब्रेट करने के लिए शाह रुख़ और काजोल ने अपने ट्विटर हैंडल के नाम बदलकर राज और सिमरन कर दिये हैं| जो फ़िल्म में इन दोनों के किरदारों के नाम थे, आज ट्विटर पर शाहरुख़ ख़ान नहीं, बल्कि राज मल्होत्रा मिलेंगे। शाहरुख़ ने ट्वीट किया- 25 साल, राज और सिमरन को दिल से प्यार देने के लिए आपका आभार। यह हमेशा ख़ास होने का एहसास देता है। शाहरुख़ ने अपनी डीपी भी बदलकर राज मल्होत्रा की फोटो लगा दी है।

काजोल ने भी ट्विटर हैंडल का नाम सिमरन कर दिया है। उन्होंने लिखा कि- राज और सिमरन, 2 लोग, एक फ़िल्म, 25 साल और कभी ना रुकने वाला प्यार। मैं वाकई उन लोगों की आभारी हूं, जिन्होंने इसे वो बनाया, जो आज है। एक अद्भुत घटना और अपने इतिहास का हिस्सा| देखिये ट्विट-







इस फिल्म के एक दृश्य में राज और सिमरन एक दूसरे को क्रॉस करते हैं और तब वे एक दूसरे को जानते भी नहीं होते हैं| यह दृश्य लीसेस्टर चौक पर फिल्माया गया था, इसके अलावा और भी कई दृश्य इस जगह के हैं| यशराज फिल्म की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि लीसेस्टर चौक पर स्थित ओडियोन सिनेमा के बाहर पूर्वी हिस्से के साथ ये प्रतिमा लगाई जाएगी, इस प्रतिमा का अनावरण अगले साल किया जाएगा|

End of content

No more pages to load