Bollywood News


सलमान की फिल्म का गाना गाते हुए शहनाज़ गिल का वीडियो वायरल

अपने आप को पंजाब की कटरीना कैफ बताने वाली शहनाज गिल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नज़र आती हैं| शहनाज अपनी हर छोटी-बड़ी एक्टिविटी फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं| हाल ही में उन्होंने अपने इन्स्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, इस वीडियो में वह अर्जुन कांगो के साथ कवर सॉन्ग गाती दिखाई दे रही हैं| उनका यह वीडियो सॉन्ग सोशल मीडिया यूज़र्स को काफी पसंद आ रहा है|

बता दें कि शहनाज वीडियो में सलमान खान और कटरीना कैफ की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' का सॉन्ग दिल दियां गल्ला गाती दिख रही हैं| वीडियो में वो काफी खुश नज़र आ रही हैं, पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि, "दिल से कमेंट करें अगर आप चाहते हैं कि मैं ऐसे ही कवर सॉन्ग्स बनाऊं, #ShehnaazSings"|देखिये-



शहनाज गिल की बात करें तो बता दें कि बिग बॉस से निकलने के बाद उनके अंदर काफी बदलाव देखने को मिले हैं| वह सोशल मीडिया पर लगातार अपने फोटोज-वीडियोज शेयर करती नज़र आई हैं, शहनाज गिल ने लॉकडाउन के दौरान अपनी फिटनेस पर ध्यान रखते हुए काफी वजन कम किया है|

End of content

No more pages to load