Bollywood News


फरीदाबाद मर्डर पर आग-बबूला हुई कंगना, बोलीं- 'इनको फांसी होनी चाहिए'

फरीदाबाद में बीकॉम फाइनल इयर की छात्रा निकिता तोमर की दिनदहाड़े की गई हत्या के मामले में कंगना रनौत बेहद गुस्से में हैं। उन्होंने इस मर्डर पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए सख्त लहजे में ट्वीट किया है। फरीदाबाद से सटे बल्लभगढ़ में लव जेहाद की नाकाम कोशिश की शिकार हुई हरियाणा की बेटी के इंसाफ के लिए हर तरफ से आवाज उठ रही है| इसी कड़ी में बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी आरोपियों को कड़ी सजा दिलाए जाने की मांग की है|

कंगना रनौत ने ट्वीट करते हुए निकिता के साथ बर्बरता करने वालों को जेहादी बताया है| हाल ही में तौसीफ नाम के व्यक्ति ने फरीदाबाद के बल्लभगढ़ की छात्रा निकिता के अपहरण की कोशिश करते हुए हत्या कर दी थी। कंगना ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि, "पूरी दुनिया फ्रांस में जो हुआ उससे सकते में हैं, फिर भी इन जिहादियों को कोई शर्म या कानून का डर नहीं है। एक हिंदू लड़की को उसके कॉलेज के बाहर दिनदहाड़े गोली मार दी जाती है क्योंकि उसने इस्लाम धर्म अपनाने से इनकार कर दिया था, इसके उपर तुरंत कार्रवाई की जरूरत है"| देखिये-





हरियाणा के बल्लभगढ़ में परीक्षा देकर लौट रही छात्रा निकिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई| फरीदाबाद पुलिस ने मुख्य आरोपी तौसीफ सहित दूसरे आरोपी रेहान को भी गिरफ्तार कर लिया है, आरोप है कि तौसीफ निकिता पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा था| मृतक छात्रा निकिता के पिता का दावा है कि आरोपी की मां भी पिछले दो साल से बेटी पर धर्म परिवर्तन का दबाव डाल रही थी और वह कई दफा उनकी बेटी को फोन करके उसे धर्म परिवर्तन के लिए कहती थी| जिससे मेरी बेटी काफी परेशान होती थी, निकिता द्वारा इस्लाम कबूल न करने पर उसे मार दिया गया|

End of content

No more pages to load