Bollywood News


हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत पुलिस' की शूटिंग शुरू, यह पोस्टर शेयर करते हुए की घोषणा!

भारत देश में लॉकडाउन खत्म हो चुका है और धीरे-धीरे बॉलीवुड भी अपनी पटरी पर लौट रहा है। जहां कुछ फिल्मों के पोस्ट प्रोडक्शन पर काम शुरु हो चुका है, वहीं कुछ फिल्मों की टीम शूटिंग शुरू कर चुकी है। इस दौरान कोरोना से सुरक्षित रहने के सभी नियमों का ख्याल रखा जा रहा है, बता दें कि सैफ अली खान, जैकलीन फर्नाडीज़, यामी गौतम, अर्जुन कपूर और जावेद जाफरी स्टारर फिल्म 'भूत पुलिस' की शूटिंग भी 4 नवंबर से शुरु कर दी गई है। इस बात की जानकारी जैकलीन फर्नाडीज़ ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लोगों के साथ साझा की है|

फिल्म के फर्स्ट पोस्टर के साथ शूटिंग की घोषणा की गई है, रमेश तौरानी के प्रोडक्शन और पवन कृपलानी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को डलहौजी में शूट किया जा रहा है। इसको 2021 में सिनेमाघरों में रिलीज़ किया जाएगा, दो दिनों पहले ही भूत पुलिस की पूरी स्टार कास्ट एक निजी विमान से डलहौजी पहुंची थी। हाल ही में कोरोना से ठीक हुए अर्जुन कपूर भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। फिल्म को धर्मशाला, डलहौजी और पालमपुर में शूट किया जाएगा, इस खबर के सामने आते ही हिंदी सिनेमाप्रेमी काफी खुश नज़र आ रहे हैं| देखिये-



अगर पवन कृपलानी कि बात करें तो, इससे पहले वह राधिका आप्टे स्टारर साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म 'फोबिया' और लोकप्रिय हॉरर फिल्म 'रागिनी एमएमएस' का निर्देशन कर चुके हैं। वहीं जैकलीन फर्नांडीज कि बात करें तो वह आखरी बार बड़े पर्दे पर तरुण मनसुखानी निर्देशित फिल्म 'ड्राइव' में नज़र आई थी, परन्तु यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। आने वाले समय में वह, लक्ष्मण राज आनंद निर्देशित फिल्म 'अटैक' में जॉन अब्राहम, रकुल प्रीत सिंह के साथ नज़र आने वाली हैं, उनके फैन्स फिल्म के रिलीज़ होने का बेसब्री के साथ इंतज़ार कर रहे हैं।

End of content

No more pages to load