Bollywood News


बिग बॉस 14: गर्लफ्रेंड को प्रपोज़ करते दिखे राहुल वैद्य, घर वाले हैरान!

बिग बॉस 14' के घर के अंदर राहुल वैद्य अपनी खास जगह बनाने में कामयाब होते दिख रहे हैं। हाल ही में कलर्स टीवी द्वारा इस शो का एक प्रोमो रिलीज़ किया गया है, जिसमें राहुल वैद्य अपनी ग्रलफ्रेंड दिशा परमार को प्रपोज़ करते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं, अपनी टीशर्ट की बैक पर लिखकर भी उन्होंने अपने गर्लफ्रेंड को शादी के लिए प्रपोज करते दिखाई दे रहे है।

कलर्स टीवी ने सोशल मीडिया आकाउंट पर यह प्रोमो वीडियो फैन्स के साथ शेयर किया है| इसमें पहली बार राहुल अपने प्यार का इजहार इस तरह से नैशनल टेलिविजन पर करते नज़र आ रहे हैं। उनके हाथ में एक रिंग नज़र आ रहा है और वह घुटने के बल बैठे दिखाई दे रहे हैं, राहुल को इस तरह अपने प्यार का इजहार करते देख घर के सभी सदस्य एकदम हैरान नज़र आ रहे हैं।

इस वीडियो में राहुल कहते दिखाई दे रहे हैं कि, 'मेरी जिंदगी में एक लड़की है, उसका नाम है दिशा परमार। मैं इससे पहले इतना नर्वस कभी नही हुआ। मुझे समझ में नहीं आ रहा है कि मुझे इतना वक्त क्यों लगा ये कहने के लिए कि विल यू मैरी मी(क्या तुम मुझसे शादी करोगी?) मैं तुम्हारे जवाब का इंतजार करूंगा।' इस प्रोमो को देखकर फैन्स आने वाले एपिसोड को लेकर काफी उत्सुक नज़र आ रहे हैं| देखिये-



बता दें कि अपने प्यार के इज़हार के लिए राहुल ने 10 नवंबर को इस लिए चुना क्योंकि इस दिन दिशा का 26वां बर्थडे था। राहुल ने पिछले साल अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह दिशा से एक कॉमन फ्रेंड के जरिए दो साल पहले मिले थे। उन्होंने कहा था कि इसके बाद से दोनों एक-दूसरे के साथ वक्त बिताया करते हैं, दोनों काफी अच्छे फ्रेंड्स हैं।

End of content

No more pages to load