Bollywood News


आयुष्मान और वाणी कपूर की चंडीगढ़ करे आशिकी में हुई इस अभिनेता की एंट्री!

आयुष्मान खुर्राना जल्द हमें वाणी कपूर के साथ रोमांस और कॉमेडी करते नज़र आने वाले हैं अभिषेक कपूर की अगली फिल्म चंडीगढ़ करे आशिकी में | ये पहला मौका होगा जब आयुष्मान और वाणी एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे जिसके लिए दोनों के ही फैन्स में उत्सुकता देखने को मिल रही है | हालिया रिपोर्टे के मुताबिक़ इन दोनों के अलावा अब इस फिल्म में एक और कलाकार की एंट्री हो गयी है |

बॉलीवुड के गलियारों से सामने आ रही ख़बरों के मुताबिक़ बिग बॉस फेम गौतम गुलाटी जो की सलमान खान की एक्शन प्रोजेक्ट 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' में भी दिखेंगे वे चंडीगढ़ करे आशिकी में भी नज़र आने वाले हैं| गौतम इस फिल्म में एक सहायक भूमिका में दिखेंगे और उनका किरदार आयुषमान व वाणी के बाद सबसे महत्वपूर्ण होगा |

बता दें की गौतम इससे पहले टोनी डीसूज़ा की फिल्म 'अजहर' और राजकुमार राव-श्रुति हासन की 'बहन होगी तेरी' में काम कर चुके हैं| उनकी आखिरी रिलीज़ थी ऑल्ट बालाजी की रोमांटिक-कॉमेडी वर्जिन भानुप्रिया थी जिसे औसत रिव्यु ही मिले थे| फिल्म में गौतम के साथ उर्वशी रौटेला, अर्चना पूरण सिंह, रूमाना मोल्ला, राजिक गुप्ता भी अहम् किरदारों में दिखे थे|

End of content

No more pages to load