Bollywood News


इन्स्टाग्राम सनसनी अन्वेषी जैन की तेलुगु फिल्म 'कमिटमेंट' का टीज़र रिलीज़!

सुपरहिट वेब सीरिज़ गंदी बात से लोकप्रियता प्राप्त करने वाली अन्वेषी जैन आज एक हॉट इन्स्टाग्राम स्टार हैं। अन्वेषी की फैन फॉलोइंग आए दिन बढती जा रही है। हाल ही में उन्होंने अपने फैन्स के सोशल मीडिया पर अपनी आने वाली फिल्म कमिटमेंट का टीजर साझा किया है, जिसको लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म में अन्वेषी ने सेक्सोलॉजिस्ट का किरदार निभा रही है। इस फिल्म को अप्रैल में रिलीज हो जाना था लेकिन सिनेमाघर बंद होने के कारण इसकी रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया गया था।

अन्वेषी ने कुछ समय पहले अपने फैन्स को बताया था कि, 'मैं इस फिल्म में रेखा गुप्ता के किरदार को निभा रही हूं, यह सेक्सोलॉजिस्ट है। एक जिम ट्रेलर इससे मुलाकात करता है और इसके प्यार में पड़ जाता है। इसमें बहुत गहरा मैसेज भी है कि रेखा अपने परिवार के प्रति भी समर्पित है और काम के प्रति भी। हाल ही में रिलीज़ किए गए टीजर में अभिनेत्री काफी हॉट और आकर्षक लग रही हैं| देखिये टीजर-



'ऑल्ट बालाजी' द्वारा निर्मित 'गंदी बात' के सीजन 2 में अन्वेषी ने अपनी कातिलाना अदाओं से लोगों का अच्छा मनोरंजन किया था| वहीं फिल्म 'कमिटमेंट' की बात करें तो इसमें वह तेजस्वी मादीवाड़ा, अमित तिवारी और समर सिंह के साथ नज़र आने वाली हैं| उनके फैन्स इसके रिलीज़ होने का बेताबी के साथ इंतजार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load