Bollywood News


बिग बॉस 14: कैप्टेंसी टास्क के दौरान जैस्मिन ने रुबीना से कहा- 'मैं किसी की सगी नहीं'

'बिग बॉस 14' के आने वाले एपिसोड में कैप्टेंसी टास्क को लेकर रुबीना दिलैक और राहुल वैद्य के बीच जबरदस्त जुबानी जंग देखने को मिलने वाली हैं| हाल ही में कलर्स टीवी ने इसका एक प्रोमो रिलीज़ किया है इसमें अभिनव बीवी रुबीना का पक्ष लेते नज़र आ रहे हैं। वहीं जैस्मिन भसीन ने राहुल वैद्य और अली गोनी के लिए अपनी दोस्त रुबीना दिलैक को नज़र अंदाज़ करती दिखाई दे रही हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि रुबीना कैसे रिऐक्ट करेंगी।

प्रोमो में आप देख सकते हैं कि राहुल वैद्य अली गोनी और जान कुमार सानू के साथ मिलकर एक प्लान बनाते नज़र आ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर रुबीना दिलैक अपनी टीम के साथ मिलकर प्लानिंग करती दिखाई दे रही हैं। इसी बीच जैस्मिन भसीन पैसों से भरा बैग लेकर निकल लेती हैं, जिसे देखकर रुबीना उनसे कहती हैं कि वह इतने पैसों का क्या करेंगी। इस पर जैस्मिन कहती हैं, 'अरे कैप्टन बनूंगी ना लेकर, अभी मैं फाड़ेगी, मैं किसी की सगी नहीं।' वाकई में आज का एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है| देखिये प्रोमों-



अंत में कैप्टेंसी टास्क के दौरान हिंसा और लड़ाई को देखते हुए बिग बॉस ने इसे रद्द कर दिया। यानी इस हफ्ते बिग बॉस 14 में कोई भी कैप्टन नहीं होगा। टास्क के राजा राहुल वैद्य को यह बात पसंद नही आती और वह अभिनव को 'नल्ला' बुलाना शुरू कर देते हैं|

End of content

No more pages to load