Bollywood News


माधुरी दीक्षित व संजय कपूर 23 साल बाद दिखेंगे साथ, साइन की नेटफ्लिक्स की ये सीरीज़?

माधुरी दीक्षित और संजय कपूर की जोड़ी हमें 1995 में रिलीज़ हुई फिल्म 'राजा' में नज़र आई थी जिसके बाद दोनों 1997 में फिल्म मोहब्बत में फिर साथ दिखाई दिए| तब से आज तक 23 साल हो चुके हैं दोनों एक साथ छोटे-बड़े किसी भी परदे पर एक साथ नज़र नहीं आए हैं| मगर अब दोनों फिर से एक साथ काम करने जा रहे हैं नेटफ्लिक्स की एक वेब सीरीज़ में जिसके निर्माता होंगे करण जोहर|

इस सीरीज का टाइटल होगा 'एक्ट्रेस' जिसकी कहानी एक समय की सुपरस्टार रही अभिनेत्री के बारे होगी जो की बिना किसी नामो-निशाँ के गायब हो जाती है| हालांकि सीरीज़ के निर्देशन की कमान कौन संभालेगा और इसमें संजय व माधुरी किस तरह के किरदारों में दिखेंगे ये फिलहाल साफ़ नहीं है मगर दोनों का इतने साल बाद साथ ही फैन्स की उत्सुकता बढाने के लिए काफी है|

फ़िल्मी परदे पर संजय कपूर आखिरी बार पुचले साल रिलीज़ हुई जगन शक्ति की फिल्म 'मिशन मंगल' में दिखे हुए थे| वहीँ माधुरी अभिषेक वर्मन की मेगा बजट फिल्म 'कलंक' में संजय दत्त, अलिया भट्ट, वरुण धवन, आदित्य रॉय कपूर, कुनाल खेमू के साथ दिखी थी| फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नाकाम रही थी हालांकि माधुरी की हमेशा की तरह उनके किरदार के लिए तारीफ हुई थी|

End of content

No more pages to load