Bollywood News


शिल्पा शेट्टी का एक और सपना हुआ पूरा, मुंबई में शुरू किया ये बिजनेस!

बॉलीवुड की खूबसूरत और सबसे फिट अदाकारा शिल्पा शेट्टी एक्ट्रेस के साथ-साथ एक सफल बिजनेसवुमन भी हैं। फिटनेस वीडियो के बाद शिल्पा शेट्टी ने हाल में एक रेस्टोरेंट ओपन किया है। बता दें कि ये पॉपुलर रेस्टोरेंट बास्तियन का ही एक हिस्सा माना जा रहा है| अभिनेत्री ने यह रेस्टोरेंट मुंबई के बांद्रा में खोला है, इसकी कुछ तस्वीरें उन्होंने अपने इन्स्टाग्राम पर भी साझा की हैं, बास्तियन रेस्टोरेंट में बॉलीवुड सेलेबस का आना-जाना लगा रहता है|

शिल्पा शेट्टी ने इस रेस्टोरेंट की ओपनिंग पर रितेश देशमुख को बुलाया था और उनके साथ की ही कुछ तस्वीरें अपने फैन्स के साथ साझा की हैं| इन तस्वीरों में रितेश और जेनेलिया खाने का मजा लेते हैं। शिल्पा शेट्टी के साथ उनके पति राज कुंद्रा भी इस खास मौके पर मौजूद थे, पोस्ट शेयर करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा कि, "पिछली रात...लगभग 9 महीने बाद मेरा पहला नाइट आउट और डिनर, बास्तियन वर्ली में बेहतरीन खाने को चखने की रात, मौज-मस्ती और दोस्त।" देखिए-



फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो शिल्पा शेट्टी आने वाले समय में फिल्म हंगामा 2 में नज़र आने वाले हैं। इस फिल्म में शिल्पा शेट्टी के अलावा परेश रावल, प्रनीता सुभाष और मीजान जाफरी भी मुखु भूमिका में दिखाई देने वाले हैं, इसका निर्देशन प्रियदर्शन कर रहे हैं| अभिनेत्री के फैन्स उनकी इस फिल्म के रिलीज़ होने का बेताबी के साथ इंतजार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load