Bollywood News


रतन टाटा की बायोपिक में काम करने पर माधवन ने तोड़ी चुप्पी!

माधवन उन अभिनेताओं में से एक हैं जिन्होंने साउथ और बॉलीवुड दोनों फिल्म इंडस्ट्रीज़ में अपने काम से अपना नाम बनाया है| माधवन पिछले कुछ दिनों से भारत के सबसे बड़े बिजनेस पर्सन्स में से एक रतन टाटा की बायोपिक में काम करने को लेकर काफी चर्चा में चल रहे हैं| फैन्स इस खबर से काफी उत्सुक थे और ये जानना चाह रहे थे की आखिर माधवन की ये फिल्म फ्लोर पर कब जाएगी और रिलीज़ होगी, इस बात पर आखिर माधवन ने चुप्पी तोड़ी है|

माधवन ने हाल ही में ऑनलाइन इंटरैक्टिव सेशन के दौरान इस बात पर चुप्पी तोड़ते हुए साफ़ किया की वे ऐसी किसी फिल्म में काम नहीं कर रहे हैं| माधवन ने ट्विटर पर एक फैन को जवाब देते हुए रतन टाटा की बायोपिक का फैन मेड पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, "दुर्भाग्य से ये सच नहीं है| ये सिर्फ कुछ फैन्स की इच्छा थी जिन्होंने ये पोस्टर बनाया था| ऐसा कोई प्रोजेक्ट फिलहाल पाइपलाइन में नहीं है", देखिए ट्वीट-



बात करें फ़िल्मी परदे की तो माधवन की आखिर फिल्म थी हेमंत मधुकर की थ्रिलर "निशाब्दम" (Silence) जिसे तमिल, तेलुगु, मलयालम, और हिंदी में रिलीज़ किया गया था| उनकी अगली फिल्म है दिलीप कुमार की रोमांटिक-ड्रामा "मारा" जिसमें वे श्रद्धा श्रीनाथ के साथ नज़र आएँगे| मारा अगले साल 8 जनवरी को अमेज़न प्राइम पर रिलीज़ होगी|

End of content

No more pages to load