Bollywood News


बॉलीवुड अभिनेता हरमन बावेजा ने रचाई सगाई! जानिए कौन है हसीं चेहरा

बॉलीवुड अभिनेता हरमन बावेजा हरमन बावेजा ने रविवार को चंडीगढ़ में अपनी हेल्थ कोच साशा रामचंदानी से सगाई कर ली है| इस समय दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं, इस खबर के बाद अभिनेता के फैन्स खुश नज़र आ रहे हैं और उनको इस खास दिन के लिए विश भी कर रहे हैं| बहन रोवेना ने इंस्टाग्राम पर अपने भाई हरमन और उनकी मंगेतर की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि, आप दोनों को बधाई, सेलिब्रेशन के शुरू होने का इंतजार नहीं कर सकती।

अगर हरमन के बारे में बात करें तो उनका नाम कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के साथ जोड़ा जा चूका है, जिसमें बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का नाम भी शामिल है। दोनों ने एक दूसरे को काफी समय तक डेट किया था| इस ख़ुशी के मौके पर कई फ़िल्मी स्टार्स उनको सोशल मीडिया के द्वारा बधाई दे रहे हैं, एक्ट्रेस सागरिका घाटगे ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी में उनकी फोटो शेयर करते हुए विश किया है| देखिए-



आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हरमन बावेजा मशहूर फिल्म निर्देशक हैरी बावेजा और प्रोड्यूसर पम्मी बावेजा के बेटे हैं। उन्होंने साल 2008 में फिल्म 'लव स्टोरी 2050' के साथ हिंदी सिनेमा में अपना सफर शुरू किया था, इसमें वह प्रियंका चोपड़ा के साथ नज़र आए थे| इसके बाद वह 'वॉट्स यॉर राशि' और ढिश्कियाऊं जैसी फिल्मों में दिखाई दिए थे, फैन्स उनके आने वाले फ़िल्मी प्रोजेक्ट का बेताबी के साथ इंतजार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load