कई फिल्मों की शूटिंग सालों तक चलती है तो कई फ़िल्में ऐसी भी होती हैं जिनकी शूटिंग 1 महीने से भी कम समय में निपटा दी जाती है| खबर है ऐसा ही कुछ निर्देशक राम माधवानी भी अपनी आगामी फिल्म "धमाका" के साथ भी करना चाह रहे हैं| जी, हालिया ख़बरों की मानें तो राम माधवानी ने कार्तिक आर्यन स्टारर उनकी आगामी थ्रिलर-ड्रामा फिल्म "धमाका" की शूटिंग 1 महीने से भी कम समय में निपटाने की योजना बनाई है|
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ धमाका की शूटिंग जो की फिलहाल मुंबई के एक होटल में लगातार जारी है, इसे राम माधवानी, 20-25 दिन नहीं उससे भी कम, मात्र 16 दिन में निपटाना चाहते हैं| फिल्म को जल्द ख़त्म करने के लिए क्रू दिन-रात मेहनत कर रहा है और इस हिसाब 16 दिन चाहे न सही लेकिन उसमे 2-3 दिन ज्यादा लेकर फिल्म निपट ही जानी चाहिए| अगर ऐसा होता है तो ये कार्तिक आर्यन की सबसे कम समय में शूट हुई फिल्म बन जाएगी|
बता दें की फिल्म से कार्तिक आर्यन का फर्स्ट लुक पहले ही जारी हो चुका है जिसे देखने के बाद से उनके फैन्स और भी उत्सुक हैं| शुरुआत में इस फिल्म में कार्तिक के साथ यामी गौतम मख्य भूमिका में नज़र आने वाली थी मगर डेट्स के कारण उन्हें फिल्म से हाथ खींचने पड़े| उनकी जगह अब मृणाल ठाकुर ने ले ली है जो की पहली बार कार्तिक आर्यन के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी| शूटिंग जल्दी ख़त्म होती है तो धमाका हमें अगले साल की पहली तिमाही में ही सिल्वर स्क्रीन पर देखने को मिल सकती है|
'धमाका' होगी कार्तिक की सबसे कम समय में शूट हुई फिल्म! इतने दिन का है टारगेट
Wednesday, December 23, 2020 17:26 IST



