Bollywood News


नव्या नवेली नंदा की तस्वीर पर मिजान ज़ाफरी ने कमेंट में पूछी ये बात?

हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा हमेशा अपनी सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से सुर्ख़ियों में बनी रहती है। कुछ समय पहले ही उन्होंने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट पब्लिक किया था, जिसके बाद से ही वह चर्चाओं में चल रही हैं| हाल ही में उन्होंने इन्स्टाग्राम पर खुद की एक तस्वीर शेयर की है जिस पर मिजान जाफ़री का कमेंट लोगों का काफी ध्यान आकर्षित कर रहा है|

बता दें कि नव्या और मिजान का नाम उनके अफेयर को लेकर हमेशा जुड़ता रहा है| अगर नव्या द्वारा शेयर की गई तस्वीर की बात करें तो इसमें वह व्हाइट कलर की ड्रेस पहने छत पर बैठी दिखाई दे रही हैं और उन्होंने फेस को बालों से ढ़क रखा है। उनकी इस तस्वीर पर मिजान ने हार्ट का इमोजी बनाकर कमेंट करते हुए लिखा कि, "क्या तुम अपना चेहरा दिखा सकती हो|" देखिये-



नव्या और मिजान को कई बार एक साथ देखा गया गया है, कुछ समय पहले एक इन्टरव्यू में मिजान ने कहा था कि 'मैं और नव्या किसी भी रिलेशनशिप में नहीं हैं, वह मेरी बेस्ट फ्रेंड की दोस्त है।' फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो मिजान जाफ़री ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'मलाल' से अपना फ़िल्मी सफर शुरू किया था और आने वाले समय में वह प्रियदर्शन निर्देशित हंगामा 2 में नज़र आने वाले हैं। वहीं नव्या की बात करें तो वह सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से अपने फैन्स के साथ जुड़ी रहती हैं|

End of content

No more pages to load