Bollywood News


रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'एनिमल' में ये मशहूर सेलेब्स भी आएँगे नज़र!

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर, निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की अगली फिल्म 'एनिमल' में नज़र आने वाले हैं जिसकी अधिकारिक घोषणा 1 जनवरी को की जाएगी। हाल ही में पता चला है कि रणबीर कपूर स्टारर इस फिल्म में अनिल कपूर, बॉबी देओल और परिणीति चोपड़ा भी अपने शानदार अभिनय से लोगों का मनोरंजन करते दिखाई देंगे| इस क्राइम ड्रामा कहानी को अगले साल के अंत तक बड़े पर्दे पर रिलीज़ किया जा सकता है|

कुछ समय पहले ही बॉलीवुड के कई सेलेब्स जैसे नीतू कपूर, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण राजस्थान पहुंचे थे और वहीं पर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के निर्देशक अयान मुखर्जी को भी देखा गया था| सूत्रों की मानें तो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट यहाँ सगाई करने वाले हैं इसी लिए सभी बॉलीवुड सेलेब्स यहाँ पहुंच रहे हैं| फिल्म 'एनिमल' के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने शाहिद कपूर अभिनीत सुपरहिट फिल्म 'कबीर सिंह' के साथ लोकप्रियता हांसिल की थी, यह 2019 की बॉक्स ऑफिस पर सबसे सफल फिल्मों में से एक थी| इतने बड़ी स्टार कास्ट की खबर को सुनने के बाद फैन्स की उत्सुकता काफी ज्यादा बढ़ गई है|

रणबीर कपूर के फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो वह आने वाले समय में फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नज़र आएंगे, इस सुपरहीरो फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं| इसमें रणबीर के अपोजिट आलिया भट्ट नज़र आने वाली हैं। इन दोनों के अलावा इसमें अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय, नागार्जुन भी दर्शकों का मनोरंजन करते दिखाई देगें| हिंदी सिनेमाप्रेमी इसके रिलीज़ होने का बेताबी के साथ इंतजार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load