Bollywood News


मलाइका ने अर्जुन के साथ रोमांटिक पोज़ देते हुए की नए साल की शुरुआत, देखिये तस्वीर!

हिंदी सिनेमा की खूबसूरत और फिट अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा इस समय गोवा में अपने लव अर्जुन कपूर के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट कर रही हैं| इस लव बर्ड के साथ यहाँ अमृता अरोड़ा और उनके पति शकील भी एन्जॉय कर रहे हैं| हाल ही में मलाइका ने इन्स्टाग्राम पर अर्जुन कपूर के साथ की एक रोमांटिक तस्वीर फैन्स के साथ शेयर की है, जो इस समय सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है|

इस इन्स्टाग्राम तस्वीर में आप देख सकते हैं कि अर्जुन और मलाइका ने एक दूसरे को प्यार से जकड़ रखा है| इसको देखकर अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि बॉलीवुड के इस खूबसूरत कपल ने एक दूसरे की बाहों में नया साल सेलिब्रेट किया है| तस्वीर शेयर करते हुए मलाइका ने कैप्शन में लिखा कि, "ये एक नई शाम है, ये एक नई सुबह है, ये एक नया साल है... 2021|" अर्जुन और मलाइका के इस प्यार भरे अंदाज को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है| देखिये-



आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अर्जुन और मलाइका पिछले कुछ साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, इस कपल ने 2019 में अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया था| मलाइका ने 2017 में अरबाज़ खान से तलाक ले लिया था, कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हुआ था| जिसमें करीना कपूर, सैफ अली खान, अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा और तैमूर धर्मशाला की सड़कों पर घूमते नज़र आए थे|

End of content

No more pages to load