Bollywood News


अक्षय कुमार ने लोगों को इस तरह बताई 25 दिन में पैसा डबल करने की स्कीम!

इस समय बॉलीवुड के खिलाड़ी यानि अक्षय कुमार अपने आगामी प्रोजेक्ट 'बच्चन पांडे' की शूटिंग जैसलमेर में कर रहे हैं। कुछ समय पहले खबर आई थी कि हिंदी सिनेमा में अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए मशहूर अभिनेता पंकज त्रिपाठी भी इस फिल्म के कलाकारों में शामिल हो गए हैं| अक्षय को वर्तमान समय में बॉलीवुड की हिट मशीन के रूप में जाना जाता है, हाल ही में अभिनेता ने इन्स्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसको देखने के बाद आप हंसने के लिए मजबूर हो जाएँगे|

बता दें कि अक्षय कुमार ने इन्स्टाग्राम पर खुद की एक तस्वीर फैन्स के साथ साझा की है। इसमें उन्होंने ब्लैक पेंट और टी शर्ट पहन रखी है और गले में पीले रंग का हेडफोन लटका रखा है| अक्षय कुमार ने हाथ में पीले रंग का बैग पकड़ा हुआ है, जो लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है, पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि, "जब आप 25 दिन मैं पैसा डबल करने वाली स्कीम जानते हों|" अभिनेता की यह मजेदार पोस्ट लोगों का खूब मनोरंजन कर रही है| देखिये-



फिल्म 'बच्चन पांडे' की बात करें तो इसमें अक्षय कुमार एक ऐसे गैंगस्टर के किरदार में दिखेंगे, जो भविष्य में एक्टर बनना चाहता है। इसमें उनके अलावा कृति सैनन, जैकलीन फर्नाडीज़, अरशद वारसी, पंकज त्रिपाठी, प्रतीक बब्बर जैसे कलाकार अहम भूमिका में दिखाई देने वाले हैं| फिल्म का निर्देशन कार्य फरहाद सामजी संभाल रहे हैं, अभिनेता के फैन्स इसके रिलीज़ होने का उत्सुकता के साथ इंतजार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load