Bollywood News


जेनिफर विंगेट ने आर्मी डे पर किया वेब सीरीज़ 'कोड एम' के दूसरे सीज़न का ऐलान!

भारतीय सेना आज अपना 73वां सेना दिवस सेलिब्रेट कर रही है और इसी खास दिन पर टीवी की मशहूर अभिनेत्री जेनिफर विंगेट ने वेब सीरिज़ 'कोड एम' के दूसरे सीज़न की घोषणा कर दी है। पिछले सीज़न में मेजर मोनिका मेहरा के किरदार में वह शानदार नज़र आई थी और दर्शकों ने उनके अभिनय की काफी सराहना की थी| हाल ही में अभिनेत्री ने अपने इन्स्टाग्राम पर एक वीडियो साझा करते हुए दूसरे सीज़न की जानकारी फैन्स के साथ साझा की है|

इन्स्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए जेनिफर विंगेट ने कैप्शन में लिखा कि, "कोड एम सीज़न 2, मेजर मोनिका मेहरा वापस आ गई है और उसकी आदत आज भी नहीं बदली हैं। उसके लिए परिवार से पहले आज भी देश है। क्योंकि एक सोल्जर के लिए देश ही सब कुछ होता है और वो किसी के लिए नहीं झुकता है| कोड एम सीज़न 2 में मोनिका मेहरा से मिलने के लिए तैयार हो जाएं। इस आर्मी डे पर हम उन बहादुरों को नमन करते हैं, जो देश के लिए लड़ते हैं। #CodeM Season 2 शूटिंग जल्द ही शुरू होगी।'" सोशल मीडिया यूजर्स इसको देखने के बाद अपनी सकरात्मक प्रतिक्रिया दे रहे हैं| देखिये-



अगर आपको पता हो 'कोड एम' पहला सीज़न पिछले साल जनवरी में रिलीज़ किया गया था, जिसमें रजत कपूर और तनुजा विरवानी ने भी अहम भूमिका में दर्शकों का मनोरंजन करते नज़र आए थे। इस वेब सीरिज़ को एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया था और अक्षय चौबे ने इसका निर्देशन कार्य संभाला था| अब दूसरे सीज़न की घोषणा के बाद अभिनेत्री के फैन्स काफी खुश और उत्साहित दिखाई दे रहे हैं|

End of content

No more pages to load