Bollywood News


प्रभास स्टारर 'राधे श्याम' का प्री-टीज़र जारी, फैन्स को इस दिन देंगे बड़ा तोहफा!

साउथ इंडस्ट्री सुपरस्टार प्रभास ने कुछ समय पहले अपनी 20 वीं फिल्म 'राधे श्याम' का पहला पोस्टर सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ किया था, जिसको काफी पसंद किया गया था| अभिनेता के फैन्स इसके रिलीज़ होने का काफी समय से इंतजार कर रहे हैं, हाल ही में इसका प्री-टीज़र यूट्यूब पर लोगों के साथ शेयर किया गया है इसमें अभिनेता का आकर्षक लुक काफी धमाकेदार लग रह रहा है|

इस प्री-टीजर के साथ बताया गया है कि इसका टीज़र वैलेंटाइन डे पर फैन्स के सामने प्रस्तुत किया जाएगा| प्री-टीजर में दिखाया गया है कि अब तक आपने प्रभास का 'बाहुबली' का किरदार देखा उसके बाद 'साहो' में उनके एक्शन सीन देखे, लेकिन अब आप अभिनेता की रोमांटिक साइड भी देखेंगे| इसको देखने के बाद प्रभास के फैन्स फिल्म को देखने के लिए बेताब नज़र आ रहे हैं| देखिये-



राधा कृष्ण कुमार निर्देशित फिल्म 'राधे श्याम' में प्रभास के साथ पूजा हेगड़े भी मुख्य भूमिका में दिखाई देने वाली हैं, इसके प्री-टीज़र को फैंस के द्वारा अच्छी प्रतिक्रियाएं प्राप्त हो रही है। प्रभास आखिरी बार बड़े पर्दे पर सुजीत निर्देशित फिल्म 'साहो' में श्रद्धा कपूर के साथ नज़र आए थे, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुए थी।

End of content

No more pages to load