Bollywood News


शाहिद कपूर के इस हैंडसम हंक लुक के फैन्स हुए दीवाने!

शाहिद कपूर के इस हैंडसम हंक लुक के फैन्स हुए दीवाने!
हिंदी सिनेमा के आकर्षक युवा अभिनेता शाहिद कपूर सोशल मीडिया पर अपनी वीडियो और तस्वीरों को साझा करते हुए फैन्स के साथ जुड़े रहते हैं| हाल ही में शाहिद ने इन्स्टाग्राम पर खुद की एक तस्वीर शेयर की है इसमें अभिनेता का मजेदार अंदाज़ लोगों को काफी पसंद आ रहा है|

इस तस्वीर में शाहिद कपूर एक आँख बंद किए हुए सेल्फी लेते नज़र आ रहे हैं| पोस्ट शेयर करते हुए अभिनेता ने कैप्शन में लिखा कि "लेड बैक वाइब्स।" अभी तक इस तस्वीर को 7 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और अभिनेता के फैन्स कमेंट बॉक्स में जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं| देखिये-



शाहिद काफी समय से अपनी आगामी फिल्मी 'जर्सी' की शूटिंग में व्यस्त थे, इस फिल्म में वह एक क्रिकेटर की भूमिका में नज़र आने वाले हैं। वह इससे जुड़ी अपडेट्स अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर रहे थे। कुछ समय पहले इन्स्टाग्राम एक तस्वीर शेयर करते हुए फैन्स को बताया है कि उनकी टीम ने इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है| 'जर्सी' की बात करें तो यह तेलुगु भाषा की सुपरहिट फिल्म 'जर्सी' का हिंदी रीमक हैं जिसे गौतम टिन्नोरी ने निर्देशित किया था और हिंदी वर्जन भी वही कर रहे है। इसमें शाहिद के अलावा मृणाल ठाकुर, पंकज कपूर और शरद केलकर जैसे कलाकार भी नज़र आने वाले हैं। अभिनेता के फैन्स इसके रिलीज़ होने का बड़ी उत्सुकता के साथ इंतजार कर रहे है|

End of content

No more pages to load