Bollywood News


जॉन अब्राहम 'एक विलेन रिटर्न्स' का पोस्टर साझा करते हुए बोले, इसका हीरो ही विलेन है!

अगर आपको पता हो साल 2003 में फिल्म 'जिस्म' के द्वारा जॉन अब्राहम ने फ़िल्मी दुनिया में अपना सफर शुरू किया था| अभिनेता अपनी निजी जिंदगी को लेकर कभी कोई बात शेयर नही करते हैं, हाल ही में उन्होंने इन्स्टाग्राम पर अपनी आगामी फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' का पोस्टर शेयर करते हुए इसकी रिलीज़ डेट के बारे में फैन्स को जानकारी दी है| इस खबर के सामने आते ही उनके फैन्स काफी खुश और उत्साहित नज़र आ रहे हैं|

बता दें कि मोहित सुरी निर्देशित सुपरहिट फिल्म 'एक विलेन' के एक्शन थ्रिलर सिक्वेल में जॉन अब्राहम ने एंटरी ले ली है| अभिनेता ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "इस कहानी का हीरो विलेन हैं! एक विलेन रिटर्न्स 11 फरवरी 2022|" अभिनेता की यह पोस्ट इस समय सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है| उनके फैन्स कमेंट बॉक्स में शानदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं| देखिये-



फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो जॉन अब्राहम के पास वर्तमान में कई फ़िल्में हैं, आने वाले समय में वह मिलाप जावेरी निर्देशित फिल्म 'सत्यमेव जयते' के दूसरे पार्ट में नज़र आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ दिव्या खोसला कुमार मुख्य भूमिका में दिखाई देने वाली हैं| इसके अलावा जॉन, शाहरुख खान के साथ 'पठान' में खलनायक की भूमिका में नज़र आने वाले हैं। बालाजी प्रोडक्शन की फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' में जॉन अब्राहम के अलावा बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस दिशा पटानी, अर्जुन कपूर और तारा सूतारिया भी दिखाई देने वाले हैं|

End of content

No more pages to load