Bollywood News


अरमान जैन की बढ़ी मुश्किलें मनी लॉन्डरिंग मामले में पहुंचे ईडी के दफ्तर!

अभी-अभी खबर मिली है कि रणबीर कपूर के कजिन भाई अरमान जैन मनी लॉन्डरिंग से जुड़े केस में काफी मुश्किलों में पड़ते नज़र आ रहे हैं| कुछ समय पहले प्रवर्तन निर्देशालय ने उनके खिलाफ दूसरी बार सामान जारी करते हुए उन्हें तलब किया था और आज 17 जनवरी को वह पूछताछ के लिए मुंबई स्थित ईडी दफ्तर भी पहुंच गए हैं|

सूत्रों की मानें तो यहाँ पर अरमान से मनी लॉन्डरिंग के केस को लेकर पूछताछ की जा सकती है अगर वह आज दफ्तर नही पहुंचते तो उनकी मुश्किलें और बढ़ सकती थी| इस मामले में प्रवर्तन निर्देशालय आज क्या सुनवाई करता है ये तो समय ही बताएगा, परन्तु वर्तमान समय में सोशल मीडिया यूजर्स अभिनेता को काफी ट्रोल कर रहे हैं| देखिये-



आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक के बेटे विहंग सरनाईक के कारण इस केस में अरमान का नाम इस केस में जुड़ा था| मामले की जाँच करने के बाद ही अरमान को आज ईडी दफ्तर बुलाया गया है| अब देखना ये होगा कि अभिनेता ईडी के इस चंगुल से कैसे बाहर निकलते हैं|

End of content

No more pages to load