Bollywood News


आलिया भट्ट स्टारर 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का धमाकेदार टीजर रिलीज़, देखिये वीडियो!

आज ही के दिन 24 फरवरी 1963 को मुंबई में जन्मे हिंदी सिनेमा के मशहूर फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली अपना 57 वां जन्‍मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें मनोरंजन जगत में उनके बेहतरीन योगदान के लिए निर्माता को पद्मश्री जैसे सम्‍मान से सम्मानित किया जा चूका है|

पिछले काफी समय से फैन्स अलिया भट्ट स्टारर निर्माता की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के रिलीज़ होने का उत्सुकता के साथ इंतजार कर रहे हैं| हाल ही में फिल्म से अभिनेत्री का एक पोस्टर साझा करते हुए इसकी रिलीज़ के बारे में लोगों को जानकारी दी गई थी|

अब अलिया ने अपने इन्स्टाग्राम इसका शानदार टीज़र फैन्स के साथ शेयर किया है जिसमें उनका धांसू अंदाज़ काफी पसंद किया जा रहा है| इसमें अभिनेत्री ने गंगूबाई जिसको माफिया क्‍वीन कहा जाता था, उनका किरदार निभाया है| टीज़र में आप देख सकते हैं कि कैसे उन्‍होंने अपनी जिंदगी में दर्द सहा और उसी दर्द को ताकत बनाकर वह क्वीन बनीं। देखिये-



आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लेखक एस हुसैन जैदी ने अपनी किताब 'माफिया क्वीन्स ऑफ मुंबई' में लिखा है कि गुजरात के कठियावाड़ की रहने वाली थी गंगूबाई काठियावाड़ी, उनको 16 साल की उम्र में प्‍यार हो गया था|

लेकिन उनके पति ने कुछ पैसों के लिए उसको एक कोठे पर बेच दिया था, आलिया भट्ट अभिनीत इस फिल्म को दर्शकों का कितना प्यार मिलता है ये देखना काफी मजेदार होने वाला है| आज संजय लीला भंसाली के जन्मदिन के मौके पर इसका टीज़र रिलीज़ कर दिया गया है, इसे 30 जुलाई 2021 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया जाएगा|

End of content

No more pages to load