Bollywood News


प्रभास की फिल्म 'सालार' इस दिन होगी रिलीज़, देखिये नया धांसू पोस्टर!

बता दें की 'बाहुबली' फिल्म के द्वारा लोगों के दिलों में अपनी शानदार एक्टिंग की छाप छोड़ चुके साउथ के सुपरस्टार अभिनेता प्रभास ने अपने अगले प्रोजेक्ट 'सलार' की रिलीज़ डेट का ऐलान इन्स्टाग्राम पर फैन्स के सामने कर दिया है। अभिनेता ने फिल्म से एक शानदार पोस्टर भी फैन्स के साथ साझा किया जिसमें उनका धमाकेदार लुक काफी पसंद किया जा रहा है|

प्रशांत नील निर्देशित 'सलार' का पोस्टर शेयर करते हुए प्रभास ने कैप्शन में लिखा कि, "आप सभी के साथ 'सालार' फिल्म की रिलीज डेट शेयर करते हुए खुशी हो रही है। 14 अप्रैल 2022 को सिनेमाघर में इसे आप देख सकते हैं।" इसमें अभिनेता के साथ श्रुति हसन रोमांस करती नज़र आने वाली हैं, अभिनेता के फैन्स कमेंट बॉक्स में जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं| देखिये-



इसके अलावा प्रभास, राधा कृष्ण कुमार निर्देशित 'राधे श्याम' में पूजा हेगड़े के साथ मुख्य भूमिका में दिखाई देने वाली हैं, इसके प्री-टीज़र को लोगों की अच्छी प्रतिक्रियाएं प्राप्त हुई थी। प्रभास आखिरी बार बड़े पर्दे पर सुजीत निर्देशित फिल्म 'साहो' में श्रद्धा कपूर के साथ नज़र आए थे, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुए थी। अभिनेता के फैन्स उनकी सभी फिल्मों के रिलीज़ होने का बेताबी के साथ इंतजार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load