Bollywood News


आमिर खान के साथ एली अवराम की फिल्म 'कोई जाने ना' का हॉट सॉंग 'हर फन मौला' रिलीज़!

हाल ही में फिल्म 'कोई जाने ना' से आज आमिर खान और एली अवराम का नया गाना 'हर फन मौला' इंटरनेट पर मेकर्स द्वारा रिलीज़ कर दिया गया है| अगर आपको पता हो कुछ समय पहले एली ने सोशल मीडिया पर अभिनेता के साथ एक फोटो साझा की थी, जिसमें वो शाइनिंग ड्रेस पहने हुए अपनी हॉटनेस का प्रदर्शन करती नज़र आई थी|

एली ने इस गाने को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि, "सभी कामों के मास्टर की मुलाकात हुई डांस फ्लोर की क्वीन से, फिल्म 'कोई जाने ना' से हर फन मौला हुआ रिलीज़|" इसको दर्शकों की काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है, इसको देखने के बाद दोनों के फैन्स कमेंट बॉक्स में अपनी सकारात्मक रिएक्शन दे रहे हैं| देखिये-



'कोई जाने का' का निर्देशन कार्य आमिर खान के खास दोस्त अमीन हाजी कर रहे हैं जो अभिनेता के साथ 'लगान' और 'मंगल पांडे' जैसी सुपरहिट फ़िल्में बना चुके हैं| इसमें कुणाल कपूर और अमायरा दस्तूर मुख्य भूमिका में दिखाई देने वाले हैं|

End of content

No more pages to load