Bollywood News


'राम सेतु' से अक्षय कुमार ने किया फर्स्ट लुक रिलीज़, ऐसा है किरदार!

केप ऑफ गुड फिल्म्स, एबंडेंशिया इंटरटेनमेंट, लायका प्रोडक्शंस तथा प्राइम वीडियो द्वारा निर्मित एक्शन-एडवेंचर 'राम सेतु' का निर्देशन अभिषेक शर्मा कर रहे हैं| अगर आपको पता हो डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी इस फिल्म के साथ बतौर क्रिएटिव प्रोड्यूसर जुड़े हुए हैं। इसमें भारतीय सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ जैकलीन फर्नाडीज और नुशरत भरूचा मुख्य भूमिकाएं निभाने जा रही हैं।

इसका मुहूर्त शॉट अयोध्या में रामलला के सामने उनका आशीर्वाद लेकर किया गया था, इसकी एक तस्वीर अक्षय ने इन्स्टाग्राम पर फैन्स के साथ साझा की थी| हाल ही में उन्होंने फिल्म से अपना लुक फैन्स के साथ शेयर किया है, इसको देखने के बाद उनकी जिज्ञासा काफी ज्यादा बढ़ गई है|

अक्षय कुमार ने तस्वीर शेयर करते हुए पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि, "मेरी बहुत ही खास फिल्मों में से एक का सफर आज से शुरु होता है। राम सेतु की शूटिंग शुरु! फिल्म में मैं एक पुरातत्वविद् का किरदार निभा रहा हूँ। इस लुक पर आपकी राय क्या है? यह मेरे लिए मायने रखता है।" अभिनेता के फैन्स कमेंट बॉक्स में जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं| देखिये-



कुछ समय पहले 'रामसेतु' फिल्म के निर्देशक अभिषेक शर्मा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा था कि अगले कुछ महीनों अयोध्या में फिल्म का 80 प्रतिशत शेड्यूल खत्म कर दिया जाएगा| फिल्म के थिएटरों में रिलीज़ होने के बाद अमेज़न प्राइम वीडियो पर इसका दुनिया भर में स्ट्रीमिंग किया जाएगा।

End of content

No more pages to load