Bollywood News


महाराष्ट्र में कोरोना कहर के कारण अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी' रिलीज़ डेट फिर स्थगित!

हम पिछले साल से कठिन समय से गुजर रहे हैं और अब भी स्थिति में कुछ ख़ास बदलाव नहीं आया है। जब हमने सोचा कि अब सब कुछ सामान्य हो रहा है, तभी कोविड के मामलों में अचानक वृद्धि होनी शुरू हो गई। मौजूदा स्थिति को देखते हुए, अक्षय कुमार स्टारर 'सूर्यवंशी' के निर्माताओं ने इसके प्रदर्शन को रोकने का फैसला कर लिया है| सबसे पहले इरोस इंटरनेशनल ने राणा दग्गुबाती, पुलकित सम्राट, श्रिया पिलगांवकर और ज़ोया हुसैन अभिनीत अपनी त्रिभाषी एडवेंचर ड्रामा के हिंदी वर्जन 'हाथी मेरे साथी' की रिलीज़ को रोकने का फैसला कर लिया था।

कुछ समय पहले सैफ अली खान और रानी मुखर्जी स्टारर 'बंटी और बबली 2' की रिलीज़ डेट को भी पोस्टपोन कर दिया गया है| इसके बाद अमिताभ बच्चन और इमरान हाश्मी की 'चेहरे' का भी प्रदर्शन कोरोना मामलों के बढ़ने के कारण रोकना पड़ा था| अब फिल्म क्रिटिक तरन आदर्श ने इन्स्टाग्राम पर फैन्स को बताया है कि रोहित शेट्टी निर्देशित 'सूर्यवंशी' को अनिश्चितकाल के लिए पोस्टपोन कर दिया गया है|



बता दें कि 'बंटी और बबली 2' 23 अप्रैल 2021 को बड़े पर्दे पर रिलीज़ होने वाली थी, परन्तु मेकर्स ने अब इसको अनिश्चितकाल के लिए पोस्टपोन कर दिया है। वहीं आनंद पंडित द्वारा प्रोड्यूस 'चेहरे' 9 अप्रैल 2021 को रिलीज़ होने वाली थी, बाद में इसका भी प्रदर्शन रोक दिया गया| और 'सूर्यवंशी' जो 30 अप्रैल 2021 को बड़े पर्दे पर प्रस्तुत होने वाली थी, इसका भी प्रदर्शन अब स्थगित कर दिया गया है|

End of content

No more pages to load