Bollywood News


बेटे अभिषेक बच्चन की 'द बिग बुल' देखने के बाद बिग बी ने ऐसे की तारीफ़!

कुछ दिनों पहले ही डिज़्नी प्लस हॉटस्टार ने कूकी गुलाटी निर्देशित अभिषेक बच्चन और इलियाना डिक्रूज स्टारर फिल्म 'द बिग बुल' को लोगों के सामने प्रस्तुत कर दिया था| इसमें दिखाया गया है कि कैसे एकदम से (हेमंत शाह) अभिषेक बच्चन मुंबई के मध्यमवर्गीय परिवार का आदमी, स्टॉक मार्केट के द्वारा भारत का सबसे बड़ा टैक्सपेयर बन जाता है| आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसकी कहानी हर्षद मेहता द्वारा किये गए 1992 के शेयर बाजार घोटाले के आधार पर तैयार की गई है।

अभिषेक बच्चन स्टारर इस प्रोजेक्ट को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर काफी पसंद किया जा रहा है| हाल ही में अमिताभ बच्चन ने भी इसको देखने के बाद अपनी प्रतिक्रिया इन्स्टाग्राम पर पोस्ट साझा करते हुए दी हैं| पोस्ट शेयर करते हुए अभिनेता ने कैप्शन में लिखा कि, "वेल डन बडी, एक गर्वित पिता|" उनकी इस पोस्ट पर फैन्स के साथ-साथ अभिषेक और उनकी भांजी नव्या नवेली नंदा ने भी अपना रिएक्शन दिया है|



फिल्म 'द बिग बुल' को कुछ समय पहले रिलीज़ हुई हंसल मेहता निर्देशित लोकप्रिय वेब सीरिज 'स्कैम 1992' से अलग बनाने की कोशिश की गई है। अभिषेक बच्चन (हेमंत शाह) के किरदार में हर सीन के अंदर आकर्षक दिखाई दिए हैं|

अभिनेता अपने शानदार अभिनय के द्वारा दर्शकों का ध्यान खींचते दिखाई देते हैं| इसका निर्देशन कार्य कूकी गुलाटी और निर्माण कार्य अजय देवगन, आनंद पंडित और कुमार मंगत पाठक ने सम्भाला है| यह 8 अप्रैल 2021 को डिज्नी + होटस्टार पर लोगों के सामने प्रदर्शित की गई थी|

End of content

No more pages to load