Bollywood News


मशहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर बोले ओटीटी प्लेटफॉर्म नए टैलेंट्स के लिए वरदान जैसा!

अगर आपको पता हो कॉमेडियन सुनील ग्रोवर अनेक सालों से टेलीविजन पर दृशकों का मनोरंजन कर रहे हैं| उन्होंने अपने अभिनय कौशल के प्रदर्शन द्वारा भी लोगों का ध्यान आकृषित किया है, हाल ही में अभिनेता ने पत्रकारों से बात करते हुए ओटीटी प्लेटफॉर्म के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी फैन्स के साथ साझा की है|

बात दे कि अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म 'गबर इज बैक' और सैफ अली खान स्टारर वेब सीरीज़ 'तांडव' में अपनी एक्टिंग से लोहा मनवाने वाले सुनील ग्रोवर ने ओटीटी प्लेटफॉर्म को एक वरदान जैसा बताया है| उन्होंने कहा है कि, "सोशल मीडिया की वजह से बहुत प्रतिभाएं सामने आई हैं, सभी को खुद को व्यक्त करने के लिए एक मंच मिला है, जहाँ पर कोई भी उन्हें देख सकता है| थिएटर से लेकर फिल्मों तक, सोशल मीडिया से लेकर ओटीटी तक दर्शकों ने बताया है कि अगर कुछ अच्छा मिले तो वह सब कुछ देख सकते हैं|

आने वाले समय में सुनील कॉमेडी शो 'हँसे तो फंसे' में दिखाई देंगे, इसमें 10 कॉमेडियन एक दूसरे को हंसाने की कोशिश करते हुए एक घर में बंद नज़र आने वाले हैं| जो शो में अंत तक बिना हँसे रहेगा वो इसका विजेता बन जाएगा|

End of content

No more pages to load