Bollywood News


अनिल कपूर और उनकी पत्नी सुनीता कपूर मना रहे हैं अपनी 37वीं एनिवर्सरी, देखिये तस्वीर!

अनिल कपूर और उनकी पत्नी सुनीता कपूर मना रहे हैं अपनी 37वीं एनिवर्सरी, देखिये तस्वीर!
हिंदी सिनेमा में अपनी उम्र को लेकर हमेशा सुर्ख़ियों में रहने वाले अभिनेता अनिल कपूर और उनकी पत्नी सुनीता कपूर आज अपनी 37वीं एनिवर्सरी अपने परिवार के साथ सेलिब्रेट कर रहे हैं| अभिनेता ने इसकी कुछ तस्वीरें ट्विटर पर फैन्स के साथ साझा की हैं, इनमें वह पत्नी के साथ पोज़ देते नज़र आ रहे हैं|

अनिल कपूर ने इस स्पेशल दिन पर पत्नी सुनीता और परिवार के साथ की कुछ यादें ताज़ा की हैं| तस्वीरों को साझा करते हुए अभिनेता ने नोट लिखा कि, "सभी प्रेम कहानियां और कहावतें हमारी प्रेम कहानी के आगे छोटी लगती है| जब तुम मेरे साथ हो तो मुझे पता है मैं सुरक्षित हूं और खुश हूँ| हम सोच भी नहीं सकते कि तुम्हारे बिना हम अपनी जिंदगी में क्या करेंगे|"



अनिल की इस पोस्ट को देखने के बाद फैन्स और बॉलीवुड सेलेब्स कमेंट बॉक्स में जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं| अगर आपको पता हो अनिल और सुनीता की शादी 1984 में हुई थी, फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो वह आखिरी बार विक्रमादित्य मोटवाने निर्देशित फिल्म 'एके वर्सेज एके' में अनुराग कश्यप के साथ मुख्य भूमिका में दिखाई दिए थे| आने वाले समय में वह 'जग जग जियो' फिल्म में अपनी बेहतरीन एक्टिंग के द्वारा दर्शकों का मनोरंजन करते नज़र आने वाले हैं|

End of content

No more pages to load