Bollywood News


64 साल के हो चुके अनिल कपूर नही हैं किसी युवा अभिनेता से कम, देखिये तस्वीर!

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर की सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है, वह अपनी पर्सनालिटी और फिटनेस को लेकर हमेशा सुर्ख़ियों में बने रहते हैं। कुछ समय पहले उनकी रनिंग करते हुए की वीडियों भी काफी वायरल हुई थी। बॉलीवुड के सबसे फिट अभिनेतों में से एक अनिल ने हाल ही में इन्स्टाग्राम पर अपनी तस्वीर शेयर की है, इसमें वह सॉलिड मसल्स का प्रदर्शन करते दिखाई दे रहे हैं|

इस तस्वीर में अनिल काफी फिट और स्मार्ट नजर आ रहे हैं, उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि, "लॉकडाउन अनिवार्य है, आप इसके साथ क्या करते हैं यह वैकल्पिक है|" अगर आपको पता हो इस समय कोरोना महामारी की दूसरी लहर के कारण महाराष्ट्र में लॉकडाउन लगा रखा है|



अनिल कपूर के फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो वह आखिरी बार बड़े पर्दे पर मोहित सूरी निर्देशित फिल्म 'मलंग' में नज़र आए थे, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी| आने वाले समय में वह करण जौहर निर्देशित मल्टी स्टारर 'तख्त' में रणवीर सिंह, करीना कपूर, आलिया भट्ट, विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर और जाह्नवी कपूर के साथ दिखाई देने वाले हैं। उनके फैंस इसके रिलीज़ होने का बेताबी से इंतज़ार कर रहे हैं।

End of content

No more pages to load