Bollywood News


बॉयफ्रेंड सुशांत की पुण्यतिथि से पहले रिया चक्रवर्ती ने शेयर की इमोशनल पोस्ट!

अगर आपको पता हो जब हिंदी सिनेमा के युवा कलाकार सुशांत सिंह राजपूत का निधन हुआ था तो उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती काफी सुर्ख़ियों में रही थी| अभिनेत्री को इस केस की जाँच कर रही एनसीबी की टीम ने गिरफ्तार भी किया था| अब रिया क़ानूनी पचड़े से थोड़ा अलग हो कर अपने आप को समय देती नज़र आ रही हैं| हाल ही में उन्होंने सुशांत की पुण्यतिथि से पहले एक संदेश इन्स्टाग्राम पर शेयर किया है जिसको लोगों की काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है|

बता दें कि रिया ने कोरोना महामारी में भी लोगों की काफी सहायता की है, जिसके कारण भी वह चर्चाओं में रहती थी| अब उन्होंने सुशांत को याद करते हुए एक नोट लिखा है, इसमें वह लिखती हैं कि, "बड़े दर्द के साथ बड़ी ताकत मिलती है, आपको इसके लिए मुझ पर विश्वास करना होगा| वहां रुकना होगा, लव रिया|" उनके फैन्स इसको पढ़ने के बाद कमेंट बॉक्स में अपनी सकारात्मक प्रतिक्रिया दे रहे हैं|



आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को मुंबई में अपने घर पर मृत पाए गए थे और इस केस की जांच सीबीआई कर रही है| अभिनेता के चाहने वाले और उनका परिवार रिपोर्ट आने की प्रतीक्षा कर रहा है| रिया आने वाले समय में अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी स्टारर फिल्म 'चेहरे' में दिखाई देने वाली हैं| इसकी रिलीज़ डेट को कोरोना महामारी के चलते अनिश्चित काल के लिए पोस्टपोन कर दिया गया है|

End of content

No more pages to load