Bollywood News


अमेरिकी टीवी शो 'फ्रेंड्स: द रीयूनियन' को भारत में मिला लोगों का भरपूर प्यार!

अभी-अभी खबर मिली है कि अमेरिकी टीवी शो 'फ्रेंड्स: द रीयूनियन' को भारत में लोगों की काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है| बता दें कि इस शो की गुरुवार 27 मई को दोपहर 12:32 बजे यूएसए और दुनिया में जी5 पर स्ट्रीम हुई थी। इसके प्रदर्शित होते ही भारत में कुछ घंटों के अंदर ही 10 लाख से ज्यादा व्यूज मिल गए थे|

जी5 के इस शो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी अपना रिएक्शन दे रहे हैं| एचबीओ मैक्स ने अपने लॉन्च के एक साल की सालगिरह के मौके पर 'फ्रेंड्स: द रीयूनियन' को यूएस में स्पेशल गुरुवार, 27 मई को रिलीज़ किया है| इसमें जेनिफर एनिस्टन, कर्टेनी कॉक्स, लिसा कुड्रो, मैट लेब्लांक, मैथ्यू पेरी और डेविड श्विमर मुख्य भूमिकाओं में दर्शकों का मनोरंजन करते दिखाई दिए हैं|

इनके अलावा डेविड बेकहम, जस्टिन बीबर, बीटीएस, जेम्स कॉर्डन, सिंडी क्रॉफर्ड, कारा डेलेविंगने, लेडी गागा, इलियट गोल्ड, किट हैरिंगटन, लैरी हैंकिन, मिंडी कलिंग, थॉमस लेनन, क्रिस्टीना पिकल्स, टॉम सेलेक, जेम्स माइकल टायलर, मैगी व्हीलर, रीज़ विदरस्पून और मलाला यूसुफजई जैसे मशहूर कलाकारों ने इसमें गेस्ट अपीयरेंस की भूमिका निभाई है|

बेन विंस्टन ने 'फ्रेंड्स' के कार्यकारी निर्माता केविन ब्राइट, मार्टा कॉफ़ मैन और डेविड क्रेन के साथ निर्मित और निर्देशित है। एनिस्टन, कॉक्स, कुड्रो, लेब्लांक, पेरी और श्विमर इस स्पेशल के एक्सिक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं। एम्मा कॉनवे, जेम्स लॉन्गमैन और स्टेसी थॉमस-मुइर को-एक्सिक्यूटिव प्रोड्यूसर है।

End of content

No more pages to load