Bollywood News


स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर की 138वीं जयंती पर महेश मांजरेकर ने की बायोपिक घोषणा!

बॉलीवुड गलियारे से खबर मिली है कि फिल्ममेकर संदीप सिंह स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर की कहानी को पर्दे पर उतारना चाहते हैं| इसके लिए उन्होंने हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता और निर्देशक महेश वी मांजरेकर के साथ संम्पर्क किया है| बता दें कि आज स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर की 138वीं जयंती है और इसी वजह से मेकर्स ने 'स्वातंत्र्यवीर सावरकर' की घोषणा कर दी है|

इस बात की जानकारी फिल्म क्रिटिक तरन आदर्शं ने ट्विटर पर फैन्स के साथ साझा की है| पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि, "महेश मांजरेकर करेंगे वीर सावरकर की बायोपिक का निर्देशन...वीर सावरकर की 138वीं जयंती पर, निर्माता संदीप सिंह और अमित बी वाधवानी ने एक बायोपिक की घोषणा की... शीर्षक #स्वतंत्र वीर सावरकर... #महेश मांजरेकर द्वारा निर्देशित... ऋषि विरमानी और महेश मांजरेकर द्वारा लिखित।" इसको देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं|



फिल्म निर्देशक महेश वी मांजरेकर ने भी पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि, "मैं हमेशा से वीर सावरकर के जीवन को जानकर हैरान हुआ हूँ, एक ऐसा व्यक्ति जिन्हें इतिहास में सही स्थान नही मिला..उनका हक मिलना चाहिये| उन्होंने अपने जीवन से अनेक लोगों को प्रभावित किया है, मैं उनका इतिहास पर्दे पर दिखाना चाहता हूँ|"

End of content

No more pages to load