Bollywood News


मुंबई पुलिस ने ऑनलाइन सिक्यूरिटी को लेकर इस मीम के द्वारा किया लोगों को जागरूक!

बता दें कि मुंबई पुलिस लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय नज़र आती है| वह नागरिकों की समस्याओं को दूर करने के लिए अलग-अलग प्रयास करती नज़र आती है| हाल ही में उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक मजेदार मीम साझा करते हुए लोगों को ऑनलाइन सिक्यूरिटी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी है|

मीम की बात करें तो इसमें हॉलीवुड अभिनेताअल्वारो मोर्टे, बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली की फोटो लगी हुई है| इसको शेयर करते हुए मुंबई पुलिस ने कैप्शन में लिखा कि, 'अलग खाते, अलग पासवर्ड, आपका पासवर्ड|" इसको देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स खूब मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं|



इसके द्वारा पुलिस बताना चाहती है कि अल्वारो मोर्टे, वरुण धवन और विराट कोहली तीनों एक जैसे नज़र आ रहे हैं, परन्तु सभी की पर्सनेल्टी अलग-अलग है| इस लिए नागरिक विभिन्न सोशल मीडिया अकाउंट्स के लिए अलग-अलग पासवर्ड का इस्तेमाल करें और मनी हाइस्ट के इस मीम की तरह एक जैसे पासवर्ड्स का इस्तेमाल करने से बचें|

End of content

No more pages to load