Bollywood News


टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' अभिनेता करण मेहरा को पुलिस ने किया गिरफ्तार!

मशहूर टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के द्वारा अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में अलग जगह बना चुके अभिनेता करण मेहरा को मुंबई पुलिस नेहाल ही में गिरफ्तार कर लिया है| मीडिया सूत्रों की मानें तो उन्होंने अपनी पत्नी निशा रावल के साथ मारपीट की थी, जिसके बाद उसने मुंबई के गोरेगांव पुलिस स्टेशन में पति के खिलाफ केस दर्ज़ करा दिया था|

एफआईआर दर्ज़ होने के बाद करण मेहरा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और आगे की क़ानूनी कारवाई शुरू कर दी है| इस बात की जानकारी न्यूज एजेंसी एएनआई ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर खबर को शेयर करते हुए दी है| उन्होंने लिखा है कि पत्नी निशा रावल से बीती रात मारपीट करने के बाद करण मेहरा के खिलाफ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करा दी थी, जिसके बाद उसको हिरासत में ले लिया गया है|



कुछ समय पहले ही पत्रकारों से बात करते हुए अपनी शादीशुदा जिंदगी के बारे में करण ने कहा था कि, "मेरी तबीयत ठीक नहीं है, लेकिन इसके बावजूद मुझे खुद का ध्यान रखते हुए मीडिया वालों के सवालों का जवाब देना था| परन्तु कुछ बातें मुझे कुछ भी कहनी थी कि निशा ने कोरोना के समय में मेरा पूरा साथ दिया है|"

End of content

No more pages to load