Bollywood News


5G के खिलाफ याचिका दर्ज़ कर चुकी जूही चावला ट्रोलर को बोली, मैजिक से नहीं चलते फोन!

कुछ समय पहले ही बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री जूही चावला ने भारत देश में आ रहे 5जी नेटवर्क के खिलाफ़ दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दर्ज़ की थी| अभिनेत्री का कहना है कि इसकी बुरी रेडिएशन का प्रभाव जानवरों, वनस्पतियों और जीवों के उपर पड़ेगा| हाल ही में जूही ने एक और पोस्ट अपने इन्स्टाग्राम पर साझा करते हुए ट्रोलर को आड़े-हाथ लिया है| अगर आपको पता हो आज यानि 2 जून को इस मामले की सुनवाई होने वाली है|

वर्तमान समय में जूही अपने इस केस के कारण काफी सुर्ख़ियों में चल रही हैं, इस वीडियो में वह बोल रही हैं कि, "कुछ लोगों ने मुझे कहा कि आप अभी जागी हैं, मैं उनसे कहना चाहती हूँ कि मैं आज नहीं जागी हूँ बल्कि पिछले 10 सालों से सेलफोन टावर, रेडिएशन इन सब के बारे में बातें कर रही हूँ और लोगों के इसके बारे में जानकारी दे रही हूँ, ये फोन मैजिक से नहीं चलते ये रेडियो वेव से चलते हैं और ये वेव्स अब बढ़ती ही जा रही हैं|" इसको देखने के बाद अभिनेत्री के फैन्स कमेंट बॉक्स में उनकी खूब सराहना कर रहे हैं|



जूही ने अपनी याचिका में कहा है कि दूरसंचार उद्योग की ये योजनाएं लगातार आती रहेंगी और ऐसे ही पूरी होती रहेंगी| लेकिन ये बात भी पक्की है कि इसके बुरे प्रभाव से कोई भी व्यक्ति, पक्षी, जानवर और पेड़ पौधा नही बच पाएगा। अब इस मामले में कोर्ट क्या फैसला सुनाता है ये देखना भी दिलचस्प होने वाला है|

End of content

No more pages to load