Bollywood News


​​रियलिटी शो में ज्यादा फबते हैं फिल्म स्टार: जूही

​​रियलिटी शो में ज्यादा फबते हैं फिल्म स्टार: जूही
बॉलीवुड की चुलबुली अभिनेत्री जूही चावला को छोटे पर्दे की ताकत पर यकीन है​। वह कहती हैं कि फिल्म स्टार टेलीविजन रियलिटी शो में ही ज्यादा फबते हैं​।​ जूही ने बताया, "मैंने काल्पनिक कहानियों से प्रेरित धारावाहिकों में काम करने का सामथ्र्य रखने वाले बहुत ज्यादा ​फ़िल्मी सितारे नहीं देखे हैं​।​"

​ ​ उन्होंने कहा, "बहुत से लोग सोचते हैं कि यह अच्छा है, लेकिन मुझे लगता है कि एक रियलिटी शो करना फिल्म कलाकारों पर ज्यादा फबता है ​।​ काल्पनिक कहानी से प्रेरित धारावाहिक में वे अब भी स्टार की भूमिका ही निभाएंगे​। रियलिटी शो अब भी जुदा हैं​।"​

​ जूही की यह टिप्पणी पिछले दिनों उनकी ओर से आई टिप्पणी पर सफाई के रूप में आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें महानायक अमिताभ बच्चन का लुक काल्पनिक कहानी से प्रेरित धारावाहिक 'युद्ध' की बजाय रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में ज्यादा पसंद आया।​

End of content

No more pages to load