Bollywood News


करण मेहरा की पत्नी निशा रावल की सपोर्ट में उतरे टीवी के मशहूर सेलेब्स!

कल यानि 1 जून को मशहूर टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के द्वारा अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में अलग जगह बना चुके अभिनेता करण मेहरा को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था| मीडिया सूत्रों की मानें तो उन्होंने अपनी पत्नी निशा रावल के साथ मारपीट की थी, जिसके बाद उसने मुंबई के गोरेगांव पुलिस स्टेशन में पति के खिलाफ केस दर्ज़ करा दिया था| इस लव बर्ड की शादीशुदा जिंदगी में आया तूफान रुकने का नाम ही नही ले रहा है|

बता दें कि रात को करण मेहरा को गिरफ्तार करने के बाद सुबह जमानत पर छोड़ दिया था| अब इस मामले में टीवी सेलेब्स ने भी अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है, हाल ही में मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित वर्मा ने निशा की एक तस्वीर इन्स्टाग्राम पर शेयर करते हुए उनके लिए न्याय माँगा है|

इस तस्वीर में निशा बुरी तरह खून से लथ-पथ दिखाई दे रही हैं, पोस्ट को शेयर करते हुए रोहित ने कैप्शन में लिखा कि, "मैं कई वर्षों से से ये सब सहते हुए देख रहा हूँ और आखिरकार तुमने अपनी और अपने बच्चे की मदद के लिए अपनी आवाज उठाई| इंसान इस तरह से राक्षस क्यों बन जाता है? इस दुख के समय में मैं अपनी दोस्त के साथ खड़ा हूँ|" सोशल मीडिया यूजर्स भी अपनी सकारात्मक प्रतिक्रिया दे रहे हैं|



काफी दिनों पहले पत्रकारों से बात करते हुए अपनी शादीशुदा जिंदगी के बारे में करण ने कहा था कि, "मेरी तबीयत ठीक नहीं है, लेकिन इसके बावजूद मुझे खुद का ध्यान रखते हुए मीडिया वालों के सवालों का जवाब देना था| परन्तु कुछ बातें मुझे कुछ भी कहनी थी कि निशा ने कोरोना के समय में मेरा पूरा साथ दिया है|"

End of content

No more pages to load